टीकमगढ़/ निवाड़ी/ ओरछा । पंच-ज अभियान के अंतर्गत वन विभाग ओरछा के रेस्ट हाउस परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय हितेन्द्र सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में दिनांक 22.07.2023 शनिवार को वनविभाग रेस्ट हाउस परिसर ओरछा में वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं तहसील विधिक सेवा समिति ओरछा के अध्यक्ष राघवेन्द्र पटेल के मुख्य अतिथ्य में एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट उपमन्यु शुक्ल की उपस्थिति में किया गया। उक्त कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट राघवेन्द्र पटेल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल में अधिक से अधिक पेड़-पोधें लगाने चाहिए, ये हमें आक्सीजन, भोजन के साथ-साथ कई ऐसी वस्तुएं प्रदान करते है जो हम अपने जीवन में काफी अधिक उपयोग करते है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षों को जरूरी लगाना चाहिए, वृक्षारोपण से वृक्षो की मात्रा बढ़ेगी, इससे हमारा वातावरण भी शुद्व रहेगा,। वृक्षारोपण में नीम, आवला, , पीपल, वट व अन्य प्रकृति के पौधों का रोपण किया गया। उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में ओरछा वनपरिक्षेत्र अधिकारी आदित्य पुरोहित, विधिक सहायक आरिफ खान, डिप्टी रेंजर राम मनोहर तिवारी नाजिर उमेर मोहम्मद, नितिन नामदेव सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

