टीकमगढ़ । वन विभाग में पदस्थ हर्ष कुमार तिवारी ने रविवार 23 जुलाई 2023 को एक गोह रेस्क्यू किया है माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सपना पोर्तै के शासकीय आवास पर एक गोह गोयरा होने की सूचना वन विभाग के हर्ष कुमार तिवारी को मिली तत्काल वह मौके पर पहुंचे और गोह को पूरे प्रोटोकॉल के साथ रेस्क्यू किया गया हर्ष कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने के उपरांत वहां पहुंचकर एक गोह मॉनिटर लिज़ार्ड को पकड़ा और फिर उसे जंगल में छोड़ दिया गया । उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी वन विभाग के हर्ष कुमार तिवारी ने माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के शासकीय आवास से एक गोयरे को रेस्क्यू किया था।