टीकमगढ़ । अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती के अवसर पर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश ने आजाद पार्क पहुँचकर आजाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं जिला अध्यक्ष कप्तान सिंह बुंदेला के नेतृत्व में शहर के सतेन्द्र मंच पर संध की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ मा सरस्वती व चंद्रशेखर आजाद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक के दौरान आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के नवीन जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह बुंदेला का जिले भर से आये शिक्षको ने सम्मान किया। बैठक का मुख्य उद्देष्य अध्यापक शिक्षकों की लंबित मांगो पर मंथन एवं आगामी समय मे भोपाल मे किये जाने वाले प्रदेश स्तरीय आंदोलन के बारे में रूपरेखा तैयार करना था। जो कि विभिन्न प्रदेश स्तरीय मांगो जैसे अंशदायी पेंशन के स्थान पर पुरानी पेंशन, 12 एवं 24 वर्ष पूर्ण कर चुके अध्यापक शिक्षको को समयमान वेतनमान, पदोन्नति, अनुकंपा नियुक्ति नियमों में शिथिलता, गुरूजियों को वरिष्ठता, राज्य शिक्षा सेवा में नियुक्त अध्यापक शिक्षक संवर्ग को राज्य के अन्य कर्मचारियों के समान प्रथम नियुक्त दिनांक से वरिष्ठता, अध्यापक संवर्ग के अध्यापकों का नवीन शिक्षक सवर्ग में संविलियन, अध्यापक षिक्षक संवर्ग को निःषुल्क ,कैषलेस सुविधा शामिल हैं। जिला स्तरीय समस्याओं में सातवें वेतनमान के एरियर्स का भुगतान, टेबलेट प्रतिपूर्ति का भुगतान, सिर्फ टीकमगढ़ जिले में ही की जा रही व्हाट्सऐप उपस्थिति में शिथिलता, माह की पहली तारीख को वेतन के संबंध में चर्चाएं एवं आगामी रणनीति तैयार की गई। संघ ने अध्यापक शिक्षकों से आगामी 20 अगस्त को भोपाल में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय आंदोलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुँचने की अपील की है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह बुंदेला, प्रांतीय मीडिया प्रभारी जगदीश रजक, गजेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, धीरज मिश्रा, शिवम शर्मा, आदित्य शुक्ला, आशीष पांडे, राजनारायण सिंह, रविकांत खरे, अभिषेक सक्सेना, कमलेष गौतम, दिनेष चतुर्वेदी, चंद्रराम अहिरवार, अभिनय खरे, मनीष अहिरवार, प्रकाष चढ़ार, शरद रिछारिया, प्रकाष अहिरवार, सुनील पाठक, जगदेव सिंह, करीम खान, मनीष गोस्वामी, राजेष रावत, मुकेष सेन, नरेंद्र परिहार, राजेन्द्र मिश्रा, बाबूलाल नायक, ओमप्रकाष खरे, राहुल शुक्ला, छिद्दूलाल अहिरवार, प्रवीण सोनी, पलटूराम अहिरवार, विनीत पांडे, आलोक शुक्ला, नरेंद्र कुमार खरे, जगदीष कुम्हार, नितिन शुक्ला, हेमंत प्रजापति, घनष्याम प्रजापति, कमलेष अहिरवार, कृष्णविहारी चढ़ार, पूरज चढार, नरेंद्र मिश्रा, करंजूलाल अहिरवार, विनय सेन, दीपक खरे, हरचरण अहिरवार, हरजूप्रसाद अहिरवार, दमरूलाल कुम्हार, सुरेंद्र घोष, गनेष सौंर, अरविंद गुप्ता, मुष्ताक खान पुष्पा अहिरवार, आषा अहिरवार, रजनी नायक, शोभा विष्वकर्मा, साधना सक्सेना, नीलम जैन, अंजू अहिरवार, उर्मिला लकड़ा, सरोज जैन, रानी मिश्रा नर्मदा रजक, शकुन्तला यादव, रेखा सूत्रकार, मिथलेष राजा बुंदला, कमरून निषा सहित कई अध्यापक षिक्षक षिक्षिकायें उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

