टीकमगढ़। थाना बड़ागांव के अंतर्गत सागर रोड पर एक फोर व्हीलर वाहन पलट गया है जहां इस घटना में 07 व्यक्ति घायल हो गये है , चिकित्सा वाहन व्यस्त है पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 23.07.2023 को प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया एवं वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया ।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक धर्मेंद्र साहु , पायलेट पुरुषोत्तम अहिरवार ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि फोर व्हीलर वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 06 व्यक्ति घायल हो गये है एवं 01 व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है । डायल-112/100 सेवा द्वारा घायलो को शासकीय अस्पताल बड़ागांव पहुंचाया गया एवं इस मामले में अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।

