टीकमगढ़ । जिला पंचायत सदस्य अनिल सिंह लोधी द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला कबराटा का निरीक्षण किया जहां विद्यालय के शिक्षक उन्हैं अनुपस्थित मिले जहां उन्होंने कहा कि जिले मे विद्यालयोंं की स्थिति लगभग सभी जगह की ऐसी है जिससे अभी हाल में ही जिले के विद्यार्थियों का रिजल्ट खराब आया था। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत सदस्य अनिल सिंह लोधी ने ग्राम कराटा के विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया जहां विद्यालय में शिक्षक शिक्षिकाएं अनुपस्थित पाए गए जिसको लेकर उन्होंने गहरी चिंता जताई और कहा कि लगभग जिले के विद्यालयों की ऐसे ही हालात हैं जिस कारण शिक्षा व्यवस्था चौपट होती जा रही है और विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में जा रहा है एवं जिले के स्कूली छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम भी गिरता जा रहा है।

