टीकमगढ़ । लायंस क्लब इंटरनेशनल के संस्थापक मेल्विन जोन्स के चित्र पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्वलन कर संस्थापित अधिकारी पीएमजेएफ लायन डॉ जवाहर विहाणी 3233G1 एवं नगर पालिका अध्यक्ष अव्दुल गफ्फार पप्पू मलिक द्वारा शपथ कार्यक्रम शुरू किया गया तत्पश्चात मंचासीन अधिकारियों का स्वागत क्लब सदस्यों द्वारा किया गया। सत्र 2022-2023 की अध्यक्ष लायनडा डॉ गायत्री अभ्या जैन द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया, नगर पालिका अध्यक्ष पप्पू मलिक द्वारा लायंस क्लब के कार्यों की सराहना की गयी। शपथ अधिकारी पीएमजेएफ लायन जवाहर विहाणी द्वारा सत्र 2023-2024 के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन रोमांस नायक,सचिव रत्नेशजैन ,कोषाध्यक्ष नितिन जैन अरिहंत को समस्त संचालक मंडल के साथ संस्थापित किया और लायनवाद को बहुत ही सुंदर तरीके से समझाया गया । नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन रोमांस नायक द्वारा आगामी साल पर लायंस क्लब के कार्यों पर विस्तृत रुप से बताया और कहा कि वे कोशिश करेंगे कि इसी तरह लायन क्लब को समाज में एक नई पहचान बनाये रखते हुए सेवा कार्य करते रहे। सचिव रत्नेश जैन द्वारा आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अवसर पर नेहा अंशुल जैन एवं नेहा पोतदार व पूर्व जोन चेयरपर्सन डॉ नितिन जैन सकेरा के साथ ही कई लायन सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

