टीकमगढ़। शहर के सागर मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध गोंगावेर हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने पौधे रोपित किए तथा पक्षियों के घोंसले बनाने में उपयोग होनेवाले कच्चे नरियल टांगकर पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। मंदिर के संत चित्रकोटी महाराज एवं वहां उपस्थित लोगों ने पुलिस अधीक्षक का तिलक लगाकर और शाल, श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। वापिस आते समय पुरानी टेहरी पुराना चुंगी नाका पर रुककर मोहल्ले के युवाओं के साथ पीपल का पौधा रोपित किया। तत्पश्चात उन्होंने मौके पर मौजूद बच्चों से चर्चा कर उनका उत्साह वर्धन किया।

