टीकमगढ़ । बीते रोज संचालित द एसोसिएशन बी क्लब ऑफ इंडिया बी क्लब शक्ति टीकमगढ़ 323 जी 2 सत्र,2023,24 हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। सावन के इस पवित्र महीने में सौभाग्यवती स्त्रियों का यह त्यौहार बहुत महत्व रखता है कार्यक्रम के प्रारंभ में वी क्लब शक्ति पदाधिकारी और अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया कार्यक्रम के प्रारंभ में रीजनल कोऑर्डिनेटर शिवानी का सोना अग्रवाल ने माला पहनाकर सम्मान किया वही डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन का भी माला पहनाकर स्वागत किया साथ में वी क्लब शक्ति की अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों जिला उपाध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया व रीजनल कोऑर्डिनेटर ने संरक्षक सोन अग्रवाल का माला पहना कर स्वागत किया सभी मेंबरों ने एक दूसरे को गले लग कर बधाइयां दीं वी क्लब अध्यक्ष ने वी रूचि राजे परमार का माला पहनाकर स्वागत किया गया कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए चूड़ी गेम्स की शुरुआत हुई 1010 मेंबरों को लेकर आधा मिनट की प्रतियोगिता आयोजित की गई लड्डू गोपाल कंपटीशन राधा मेकअप हरियाली तीज का मुख्य हिस्सा बना हुआ था उसमें फर्स्ट अवॉर्ड सोनल नामदेव को दिया गया ,सेकेंड अवार्ड वी निधि चौहान वी गीता रैकवार ,थर्ड अवार्ड महिमा वालिया वेदिका प्रजापति को दिया गया I कार्यक्रम के अंत में सभी को गिफ्ट पुरस्कार रीजनल कोऑर्डिनेटर ,संरक्षक और वी क्लब शक्ति अध्यक्ष द्वारा दिए गए। सभी ने गले लग कर एक दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं और हरी हरी चूड़ियां और बिंदी पाठ पर हरियाली तीज का उत्सव मनाया गया सह सचिव बंदना मिश्रा का जन्म दिवस सेलिब्रेट किया गया जिसमें रीजनल कोऑर्डिनेटर शिवानी खेवारिया ,डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन वी नीरज द्विवेदी,वी रामकुमारी दिवेदी, वी क्लब शक्ति संरक्षक वी सोना अग्रवाल, अध्यक्ष वी महक अग्रवाल ,जिला उपाध्यक्ष वी जया मिश्रा , वी निधि चौहान, वी सचिव कल्पना ताम्रकार , वी सहसचिव बंदना मिश्रा,वी कोषाध्यक्ष गीता रैकवार, वी रीना लुकमान संचालक मंडल ,अंकिता घनघोरिया,रीजनल कोऑर्डिनेटर ने वक्तव्य में हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए और बैनर को मुख्यतः जरूरी बताया डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन नीरज द्विवेदी और राम कुमारी द्विवेदी के वक्तव्य मैं कहा गया कि कार्यक्रम को संगठित होकर यदि किया जाएगा तो क्लब को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता वही साथ में क्लब संरक्षक सोनाअग्रवाल के वक्तव्य में प्रेम सौहार्द्र और परस्पर स्नेह की जरूरत की बात कही गई । वी क्लब शक्ति की अध्यक्ष महक अग्रवाल ने कहा कि इसी तरह के कार्यक्रम और प्रेम इसमें यदि बना रहे तो महिलाओं में एकता और सामाजिकता के प्रति महिला अग्रसर होगी और त्योहार सहयोग की भावना से हमेशा मनाई जाएंगे एवं ऐसे ही क्लब काम करता रहेगा।