टीकमगढ़ । दिनांक 23.07.2023 को पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा जिले के थाना कोर्ट मुंशी एवं न्यायालय कोर्ट मोहर्रिर की मासिक समीक्षा बैठक ली गई। जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोर्ट मुंशी एवं न्यायालय कोर्ट मोहर्रिर की थानाबार स्थाई, समंस, वारंट की तामीली अपराध चालान पेश होने की समीक्षा की एवं अधिक से अधिक समंस, वारंट, स्थाई वारंट की तामीली कराने तथा अपराध चालान पेश कराने हेतु निर्देशित किया गया। समंस, वारंट की तामीली की सही जानकारी देने एवं स्थाई वारंटो की तामीली में जिन कोर्ट मोहर्रिर एवं थाना कोर्ट मुंशी द्वारा अच्छा कार्य किया उन्हें पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। स्थाई वारंटो की तामीली में प्रधान आरक्षक गुलाब यादव, आरक्षक कृष्ण कुमार पांडे, आरक्षक राहुल यादव एवं संमंस, वारंटो की तामीली की सही जानकारी देने में प्रधान आरक्षक बाबूलाल अहिरवार, आरक्षक राहुल यादव, आरक्षक अरविंद प्रत्येक को पांच 500-500 रुपए के नगद इनाम से पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर अनु. अधिकारी पुलिस टीकमगढ़ प्रिया सिंधी, प्रधान आरक्षक राजेश्वर त्रिपाठी एवं जिले के थाना कोर्ट मोहर्रिर एवं न्यायालय कोर्ट मुंशी उपस्थित रहे।

