टीकमगढ़। सोमवार 24 जुलाई 2023 को विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के विधायक राकेश गिरी गोस्वामी ,भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना, भाजपा के युवा नेता एवं पार्षद अभिषेक खरे रानू ,मुन्ना लाल साहू, बृजकिशोर तिवारी, अनीश खान ,भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी पम्मू सहित अन्य भाजपाईयों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहां एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक के नाम दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि रेलवे स्टेशन पर रेक पॉइंट लदान का कार्य रामराजा प्राथमिक नागरिक सहकारी समिति के प्रबंधक प्रफुल्ल द्विवेदी द्वारा कराया जा रहा है जिसमें कांग्रेस से नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक द्वारा उस कार्य में अडंगेवाजी की जा रही है प्रफुल्ल द्विवेदी ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि गाली गलौज सहित मुझे जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं यह सभी आरोप उन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू पर लगाए हैं। वहां ज्ञापन दिलाने पहुंचे सभी ने कांग्रेसी नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पर ऐसे ही आरोप लगाए और ज्ञापन सौंपा गया है एवं ज्ञापन में समिति प्रबंधक सहित सदस्यों की जानमाल की रक्षा और सुरक्षा की मांग की गई है। प्रेस को लिखित रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रफुल्ल द्विवेदी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी ने यह तमाम जानकारी दी है और पुलिस अधीक्षक को दिए गए ज्ञापन में जानमाल की सुरक्षा की मांग की गई है।

