टीकमगढ़ । गत रात्रि सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर परमसुख प्रजापति के पुरानी टेहरी बायपास पर स्थित निवास पर एक सांप देखा गया। जिसकी जानकारी उन्होंने वन विभाग को दी । जिस पर वन विभाग में पदस्थ हर्ष कुमार तिवारी ने मौके पर पहुंच कर सांप को ढूंढ़कर उसका रेस्क्यू करते हुए उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा। इसके साथ ही उसी दिन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सपना पोतेॅ के शासकीय आवास पर एक गोह जंतु देखा गया। उसे देख तुरंत ही वन विभाग को सूचित किया गया। जिस पर विभाग में कार्यरत हर्ष कुमार तिवारी ने मौके पर पहुंच पूरे प्रोटोकॉल के साथ उस जंतु मॉनिटर लिजार्ट का रेस्क्यू करते हुए उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा। उल्लेखनीय है कि वन विभाग में पदस्थ हर्ष कुमार तिवारी सूचना मिलने के पश्चातदोनों स्थानों पर पहुंचे और दोनों स्थानों के जीवो को पकड़कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ा और लोगों को उनके बारे में तमाम जानकारियां देकर जागरूक भी किया।