टीकमगढ़। ग्राम पंचायत परा खास में विधायक राकेश गिरी ने चल रहे विकास पर्व को लेकर ग्राम पंचायत परा खास से सागर मेन रोड स्थित नरोसा नाला से ग्राम चोपरा तक रोड निर्माण कार्य का विधि विधान से जनप्रतिनिधियों के साथ के साथ भूमि पूजन किया। विदित हो कि कई वर्षों से इस रोड की ग्रामीणों द्वारा लगातार निर्माण कराए जाने की मांग की जा रही थी जिसको देखते हुए विधायक राकेश गिरी ने तत्काल ही संज्ञान में लेते हुए इस रोड निर्माण के लिए पत्र बनाकर माननीय मुख्यमंत्री जी से स्वीकृत कराया जहां विधायक राकेश गिरी ने सोमवार के दिन ग्राम पंचायत परा खास में बनने वाली 8 किलोमीटर की सड़क निर्माण कार्य का 6.99 करोड़ रुपए की लागत से भूमि पूजन किया।
वही कार्यक्रम में विधायक राकेश गिरी का ग्रामीण जनों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत सम्मान किया गया।
विधायक राकेश गिरी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 15 महीने की कांग्रेसी सरकार ने सिर्फ योजनाएं बंद करने का कार्य किया है ना ही किसानों का कर्जा माफ किया। भारतीय जनता पार्टी विकास की इबारत लिखने वाली पार्टी है एवं अंतिम छोर तक के व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे तो यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो कहते हैं वह करते हैं। कांग्रेस की सरकार में शादियां हुई थी लेकिन अभी तक उनके खाते में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि नहीं पहुंची है वह कांग्रेस की सरकार है जिसने 15 महीने की सरकार में सिर्फ योजनाओं को बंद करने का काम किया है। इस अवसर जिला पंचायत सदस्य अनिल प्रताप सिंह लोधी, सीईओ आशीष अग्रवाल ,एसडीओ श्री जैन, सहित पटवारी सचिव इंजीनियर वरिष्ठ नागरिक ग्रामीण जन मौजूद रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

