टीकमगढ़ । खरगापुर विधानसभा क्षेत्र की जनपद पंचायत बल्देवगढ़ की ग्राम पंचायत मलगुवां में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे नल जल और सडक़ निर्माण का भूमि पूजन किया गया। इसके साथ ही खरगापुर विधानसभा को विकास के मामले में प्रदेश में पहले नंबर पर लाने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल सिंह लोधी और अध्यक्षता एसडीएम सौरभ मिश्रा, सीइओ प्रभातराज घनघोरिया और तहसीलदार के साथ सरपंच, सचिव और ग्रामीणजन रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने मनपासर से गरौली तक की 04 किमी की सडक़ निर्माण 295.44 लाख रुपए में की जाएगी। खजरार से जनकपुर तक १२२.६ लाख रुपए, खरो में १६६.५ लाख रुपए, फुटेर चक्र एक में २३४.५० लाख रुपए, फुटेर चक्र दो से शिवनगर तक २६०.१९ लाख रुपए,बडाघाट से हनुमंतपुरा तक १५६.६३ लाख रुपए, बुदौरा ९७.२५ लाख रुपए, मलगुवां से गरौली तक ३८६.१८ लाख रुपए, मातौल में ५९.९६ लाख रुपए, रमपुरा से कुडीला तक २४६.६१ लाख रुपए, सरकर खालसा में १२२.२० लाख रुपए और सरकर जागीर में ४६.१७ लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया है। इसके साथ ही 3 करोड रुपए की लागत से की नल जल योजना का भूमि पूजन विधायक द्वारा किया गया। गर्रोली गांव के लिए 90 लाख की नल जल योजना के लिए राशि स्वीकृत की गई है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में विकास के मामले में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। बल्देवगढ़ में बाइपास रोड का टेंडर शुरू हो गया है। बल्देवगढ़ में महाविद्यालय, खरगापुर में बस स्टैंड और कुडीला में तहसील निर्माण कराई जाएगी। इसके साथ ही बाजार शेड़ भी निर्माण किया जाएगा। उनका कहना था कि खरगापुर विधानसभा को विकास के मामले में पहले नंबर पर लाने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी .ग्रामवासी मौजूद रहे ।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

