टीकमगढ़। मामा शिवराज का सपना है कि प्रदेश का नौनिहाल भविष्य शिक्षित और संपन्न हो। मोदी को यदि आप साथ देंगे तो देश विकसित होगा ,जबकि कॉंग्रेस का साथ देंगे तो गांधी परिवार का भला होगा। बड़ागांव में सीएम राइज स्कूल का लाभ नगर के साथ ही आसपास के गांव के बच्चों को मिलेगा। मामा शिवराज ने जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात दी है। टीकमगढ़ विधानसभा में जहां हर घर में नल से पानी की व्यवस्था हो रही है। वही सभी गांव को शहर से जोड़ने के लिए सड़कों का निर्माण हो रहा है। बड़ागांव नगर में जो विकास 40 साल में नहीं हुआ ,उसे भाजपा सरकार में विकास की गंगा बहाकर किया जा रहा है । विधायक राकेश गिरी नें यह बात बड़ागांव धसान नगर में मंगलवार को सीएम राइज स्कूल के भूमि पूजन के अवसर पर कहीं। बड़ागांव धसान में 31.94 करोड़ की लागत से मध्यप्रदेश भवन विकास निगम के द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल नुना , नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रामलाल प्रजापति, जिला पंचायत सदस्य अनिल राजपूत मुख्य रूप से मौजूद रहे। अतिथियों के द्वारा विधि विधान के साथ भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गिरी का कहना था कि कॉंग्रेस नें क्षेत्र में गुंडागर्दी और सामंतशाही ,अराजकता का माहौल दिया। किसी किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ ,केवल खोखले वादे किए।विधायक गिरी का कहना था कि प्रदेश के साथ ही जिले में विकास पर्व मनाया जा रहा है। विधानसभा के प्रत्येक गांव और नगर में पानी ,सड़क और प्रधानमंत्री आवास के साथ ही पात्र लोगों को बीपीएल कार्ड बनाने का काम किया गया है। सीएम राइज स्कूल में ऐसे बच्चों को शिक्षा मिलेगी जो आर्थिक स्थिति के कारण प्राइवेट स्कूल की शिक्षा नहीं ले पाते है। इस स्कूल में विषयवार शिक्षक जंहा शिक्षा देंगे, वहीं छात्र छात्राओं को उच्च स्तर की सुविधाएं मिलेंगी।भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना का कहना था कि विधायक गिरी का बड़ागांव की जनता की ओर आभार जताता हूं। इस स्कूल से उन गरीब बच्चों का सपना पूरा होगा ,जो यह सोचते होगें कि वह भी कभी आधुनिक सुविधा वाले और बड़े बड़े भवनों वाले स्कूलों में शिक्षा ले पाएंगे। जिलाध्यक्ष का कहना था कि कॉंग्रेस की 60 वर्ष की सरकार से कही अधिक भाजपा की 15 वर्ष की सरकार को मिलेगा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना,एसडीएम सीपी पटेल, तहसीलदार पियूष दीक्षित,जिला पंचायत सदस्य अनिल प्रताप सिंह लोधी सहित पटवारी इंजीनियर सचिव छात्र-छात्राएं एवं वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।