टीकमगढ़ । भारतीय किसान संघ की ग्राम समिति पाण्डेर की मासिक बैठक का आयोजन ग्राम पाण्डेर में किया गया बैठक में जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने सभी किसानों से संगठन को मजबूत करने की बात कही जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय किसान संघ चाहता है कि किसान अपनी फसल व सब्जी का मूल्य स्वयं निर्धारित करे उन्होंने कहा कि किसान सामर्थ्यवान बनेगा अपनी फसल का मूल्य निर्धारित करेगा। इसे लेकर भारतीय किसान संघ जिला टीकमगढ़ ग्राम ग्राम में जनजागरण का आंदोलन करेगा । इसके उपरांत ग्राम समिति पाण्डेर का नवीन गठन जिलाध्यक्ष शिवमोहन गिरि की मौजूदगी, जिला कार्यकारिणी सदस्य रामचंद्र श्रोती की अनुशंसा पर व जिला जैविक खेती प्रमुख रामगोपाल विश्वकर्मा की मौजूदगी में हुआ जिसमें मुकेश झा को ग्राम समिति अध्यक्ष, रोहित चतुर्वेदी को ग्राम समिति मंत्री, विशाल श्रोती को ग्राम समिति सदस्य, रवि ठाकुर को सदस्य, नंदकिशोर अहिरवार को सदस्य, रामदेवी अहिरवार को सदस्य, राजू चौबे को सदस्य, जुगल किशोर नायक को सदस्य, जोधन सिंह परिहार को सदस्य , हरिराम नायक को सदस्य, रामलाल विश्वकर्मा को सदस्य बनाया बैठक में करमारई ग्राम समिति मंत्री राजपाल यादव, रामलाल झा, सुनील श्रोती, पुरुषोत्तम, मान सिंह परिहार, गौरव पटैरिया, बुद्ध सिंह परिहार, चौवे आदिवासी, संतोष अहिरवार, धनीराम अहिरवार, सुखलाल अहिरवार, खुमान अहिरवार, रामस्वरूप अहिरवार, सुखलाल विश्वकर्मा, भगत राम श्रोती, भान सिंह ठाकुर, बिनिशाँ, गुड्डी, हल्ली, मानकुंवर, शांति, तिजिया अहिरवार, प्रेमबाई अहिरवार, जशोदा अहिरवार, पार्वती अहिरवार, कपूरी अहिरवार सहित कई किसान रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष शिव मोहनगिरी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

