टीकमगढ़ । दिनांक 25.07.2023 को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के मार्गदर्शन में, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शाश्वत सिंह के नेतृत्व एवं युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेंद्र भास्कर और बेरोजगार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आनंद यादव की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश समृद्धि कार्ड लॉन्चिंग एवं बेरोजगार युवाओं के रजिस्ट्रेशन करने को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस की सरकार आने पर बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए सरकार अधिक से अधिक योजनाओं का संचालन करेगी और मध्य प्रदेश समृद्धि कार्ड की पांच गारंटी योजनाओं से मीडिया साथियों को अवगत कराया । उक्त कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष कौशलेंद्र यादव, प्रसून छत्रिय, बेरोजगार प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष शिवांश तिवारी, जुबेर खान, इंद्र सिंह यादव, अमर यादव, आधे सहित युवा कांग्रेस एवं बेरोजगार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्तागगंण उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि मंगलवार के दिन शाम करीब 4 बजे युवक कांग्रेस के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस का समृद्धि कार्ड लांच किया गया एवं 5 गारंटी कांग्रेस की सरकार
आने पर बताईं गईं और कहा गया कि कांग्रेस की सरकार बनने के पश्चात महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह सम्मान निधि दी जाएगी एवं 100 यूनिट तक बिजली का बिल माफ रहेगा और 200 यूनिट तक बिजली का बिल हाफ लिया जाएगा एवं पुरानी पेंशन बहाली योजना को लागू किया जाएगा एवं किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा और बेरोजगारों को रोजगार और उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शास्वत सिंह बुंदेला ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि इस समृद्धि कार्ड को युवक कांग्रेस घर घर पहुंचाएगी और यह 05 गारंटी भी कांग्रेस लेकर जनता जनार्दन के बीच घर-घर पहुंचेगी जिसके लिए पार्टी के वरिष्ठों के निर्देशानुसार आगामी तारीख निश्चित की जाएगी और उस तारीख से युवक कांग्रेस का यह अभियान शुरू किया जाएगा।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

