टीकमगढ़ । एसडीईआरएफ के जवानों को प्लाटून कमांडर मुकेश साहू एवं सुरेश पुष्पकार हवालदार अनुदेशक होमगार्ड के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण के दौरान जवानों को ओबीएम एवं वोट हैडलिंग तैराकी डूबने से बचाने के तरीके आदि का प्रशिक्षण दिया गया और स्थानीय सुधा सागर तालाब में इसका अभ्यास कराया गया अभ्यास के दौरान पीसी मुकेश साहू हवलदार अनुदेशक सुरेश पुष्पकार वाहन चालक शेख शेरू एवं समस्त एसडीईआरएफ के संबंधित जवान उपस्थित रहे जहां उन्हें तमाम प्रशिक्षण दिया गया और डूबते हुए व्यक्ति को कैसे बचाया जाए इसके तमाम तरीके अभ्यास करा कर सिखाए गया।

