टीकमगढ़ । कांग्रेस पार्टी की कमलनाथ संदेश यात्रा टीकमगढ़ विधानसभा 43 में लगातार जनसंपर्क कर रही है इस दौरान कांग्रेस को जनता जनार्दन का भारी जन समर्थन भी मिल रहा है। कांग्रेस के महामंत्री एवं समाजसेवी व कांग्रेसी युवा नेता कुंवर पार्थ सिंह जूदेव ने प्रेस को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि यह यात्रा पूर्व विधायक अजय यादव, संगठन मंत्री अनिल बड़कुल, जिला महामंत्री सुधीर बजाज, ओबीसी प्रभारी छत्तीसगढ़ संजू यादव पार्थ सिंह जूदेव के नेतृत्व में एक हफ्ते से लगातार चल रही है और लगातार विधानसभा क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। कमलनाथ संदेश यात्रा ने अब तक टीकमगढ़ विधानसभा की 80 ग्राम पंचायतों में से 37 में पहुंच चुकी है और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है। पार्थ सिंह जूदेव ने बताया कि यह टीकमगढ़ विधानसभा की एक ऐतिहासिक यात्रा है जिसका फायदा आगामी चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की कमलनाथ संदेश यात्रा टीकमगढ़ विधानसभा के गांव गांव में पहुंच रही है और लोगों के घर-घर जाकर लोगों को कमलनाथ सरकार की मंशा और रीति नीति से अवगत करा रही है एवं आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस, कमलनाथ संदेश यात्रा के जरिए अपनी पार्टी को मजबूत कर रही है।

