टीकमगढ़। दिनांक 24.07.2023 को मुख्यमंत्री बाल खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव के अंतर्गत संस्था बालग्रह श्रेया मानव कल्याण एवं ग्रामीण विकास समिति में खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन आयु समूह अनुसार किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय अपर सत्र न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनोद कुमार पाटीदार एवं विशेष अतिथि पूरन लाल राजपूत एवं इंदिरा सोनी सदस्य किशोर न्याय बोर्ड एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजेंद्र सिंह भदोरिया जिला विधिक सेवा अधिकारी ने की संस्था में निवासरत बालकों द्वारा खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत शतरंज, दौड़, कैरम इत्यादि एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अंतर्गत गायन, कविता, नित्य इत्यादि में भाग लिया और क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया कार्यक्रम के अंत में संस्था संचालक अजय कुमार जैन द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर ज्योति खरे, नीरज रजक, गोपाल रैकवार, अंगूरी बुनकर सहित संस्था के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

