टीकमगढ़/पलेरा। नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद अभय मोर ने अपने वार्ड को साफ सुथरा बनाने के लिए सफाई कर्मियों के साथ विशेष सफाई अभियान चलाया। इसमें वार्ड के नाले, नालियों की सफाई करवाने के लिए वह मौके पर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि उनकी वार्ड क्रमांक 2 में नागरिकों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में गंदे पानी की निकासी के नालिया बनी हुई है जिनकी सफाई का कार्य किया जा चुका है। वार्ड पार्षद अभय मोर ने बताया कि सफाई कार्य में लोगों से सहयोग करने का अनुरोध किया गया है। ताकि स्वच्छता बनी रह सके। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना शुरू होने से सफाई व्यवस्था पहले से कहीं बेहतर हुई है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या के रूप में अपनाने का अनुरोध करते हुए कहा कि नागरिकों को अपने घर की सफाई अपने कार्यस्थल की सफाई तथा सार्वजनिक स्थलों की सफाई बनाए रखने में योगदान देना चाहिए। इस मौके पर तमाम वार्डवासी उपस्थित रहे।

