टीकमगढ़ । भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ श्रीमती प्रवीण झाम प्राचार्य की अध्क्षता में शासकीय कन्या महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस पर 75 पौधो का रोपण स्वयं सेवको एवं महाविद्यालय परिवार द्वारा महाविद्यालय परिसर में किया गया ।आम,नीम,पीपल,बरगद,जामुन,अशोक,कदंम,अमरूद,
आवला,कटहल,मुनगा सहजन स्वयं सेवको ने बीज अंकुरण किया । इस अवसर पर रासेयो स्वयं सेवक रिया अहिरवार,आयुषी कुशवाहा,प्रियंका अहिरवार,रीना यादव,मुस्कान यादव,संध्या घोष महाविद्यालय स्टाफ से डॉ एच.पी.मिश्रा,डॉ उषा सिंह डॉ जी.एन.पटैरिया,डॉ माधवी सालुंके,डॉ अनुभा शर्मा,डॉ ज्योति कौशल,डॉ हर्षवर्धन राहुल,डॉ रमा शंकर शुक्ल,श्री खूबचन्द्र अहिरवार,श्री कैलाश कुमार नामदेव मनोज कुमार सेन उपस्थित रहे।

