टीकमगढ़ । मध्य प्रदेश विकास पर्व के अंतर्गत शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वर्ल्ड बैंक अनुदान द्वारा निर्मित 02 करोड़ 42 लाख रुपये लागत की बिल्डिंग का लोकार्पण 26 जुलाई 2023 को विधायक राकेश गिरी गोस्वामी एवं भाजपा ज़िलाध्यक्ष अमित नुना के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान अमित नुना ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराया उन्होंने कहा विगत वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश लगातार उन्नति कर रहा है एवं सशक्त देश के निर्माण में सबकी भूमिका अत्यंत आवश्यक है। विधायक राकेश गिरी ने केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं ज़िले में पिछले वर्षों में जो विकास हुए हैं उनके बारे में बताया। हाल ही में ज़िले में मेडिकल कॉलेज की सौग़ात मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया है जिसमें एमबीबीएस के 100 सीट प्रदान किए गए हैं इसके साथ ही ज़िले में पीने के पानी, नल जल योजना, बिजली व्यवस्था में सुधार, तालाब सुंदरीकरण, पीएमआवास योजना, सीएमराइज स्कूल, प्रधानमंत्री स्कूल, सीखो कमाओ योजना, लाड़ली बहना योजना,आयुष्मान कार्ड एवं अन्य प्रकार के योजनाओं का लाभ ज़िले के सभी वर्ग के लोगों को प्राप्त हुआ है।
महाविद्यालय में इस कार्यक्रम का संचालन डॉ राजेश कुमार सैनी एवं प्राध्यापक डॉ.राम मनोहर अहिरवार ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ इन्द्रजीत जैन महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

