टीकमगढ़ । राष्ट्रीय सेवा योजना शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 टीकमगढ़ की इकाई के द्वारा मेरी माटी मेरा देश वसुधा का समर्थन वीरों का अभिनंदन कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक छात्र देशभक्ति पूर्ण नारे लगाते लगाते हुए वसुधा को सवारने और वीरों का स्वागत अभिनंदन किया गया कारगिल विजय दिवस के अवसर कार्यक्रम अधिकारी भरत जी त्रिपाठी के निर्देशन में 75 से अधिक पौधों का रोपण छात्रों के द्वारा किया गया कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य श्रीमती रजनी जैन श्री आनंद तिवारी जीपी असाटी संतोष मिश्रा अतुल रावत देवेंद्र कुमार से सा ऋषभ वेद डॉ एम के उपाध्याय नीरज चतुर्वेदी श्रीमती चित्रा श्रीवास्तव श्रीमती सीमा जैन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी विद्यालय परिवार का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा इस अवसर पर छात्रों को पौधों की रक्षा करने की शपथ कार्यक्रम अधिकारी भरतजी त्रिपाठी द्वारा छात्रों को कराई गई वृक्षारोपण कार्यक्रम संस्था परिसर एवं एवं गोद ग्राम बस्ती मे दो दिवस तक किया जावेगा।

