टीकमगढ़। साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद्,मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग,भोपाल द्वारा कैलेण्डर वर्ष 2021 के मध्यप्रदेश की बुंदेली बोली में श्री छत्रसाल स्मृति पुरस्कार के लिए जिले की साहित्यिक संस्था म.प्र. लेखक संघ के जिलाध्यक्ष एवं साहित्यकार राजीव नामदेव राना लिधौरी की कृति बुन्देलखण्ड की घुमक्कड़ी यात्रा संस्मरण को चुना गया है। राना लिधौरी को 51000 हजार रूपए का चैक, शाल श्रीफल, एवं सम्मान पत्र आदि भैंट कर भोपाल में पुरष्कृत किया गया। अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उषा ठाकुर मंत्री-संस्कृति पर्यटन, धार्मिक एवं धर्मस्य मध्यप्रदेश शासन एवं फिल्म कलाकार आशुतोष राणा,अदिति कुमार त्रिपाठी संचालक संस्कृति व साहित्य अकादमी के निदेशक डाॅ .विकास दवे आदि के द्वारा रविन्द्र भवन भोपाल में प्रदान किया गया।