टीकमगढ़। समस्त आदिवासी युवा समाज एवं ओबीसी महासभा व भीम आर्मी ने बुधवार के दिन संयुक्त रूप से एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से दिया है। इस ज्ञापन में मांग की गई है कि मणिपुर में कुकी आदिवासी महिलाओं के साथ अमानवीय कृत्य करने वालों को फांसी की सजा दी जाए एवं वहां के मुख्यमंत्री शांति बहाली में नाकाम रहे इसको लेकर मुख्यमंत्री द्वारा इस्तीफा दिया जाए इस प्रकार की मांग को लेकर संयुक्त रूप से यह ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया है । जिसमें समस्त आदिवासी युवा समाज ओबीसी महासभा और भीम आर्मी के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। संयुक्त रूप से इन संगठनों ने प्रेस को लिखित जानकारी देते हुए बताया कि मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ जो कृत्य किया गया है वह अमानवीयता सहित मानवता को शर्मसार करता है जहां मणिपुर की सरकार भी इस मामले में असंवेदनशील रही जिसको लेकर यहां की सरकार को बर्खास्त करते हुए मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। संगठनों ने महामहिम राष्ट्रपति से मांग की है कि इस मामले को शीघ्र संज्ञान में लिया जाए और कार्यवाही की जाए।