टीकमगढ़। बीते रोज जिला मुख्यालय के नजदीक धर्म क्षेत्र सिद्ध शक्ति पीठ बगाज माता मंदिर परिसर में शासकीय ट्रस्ट संचालन समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें समिति अध्यक्ष मनीराम राजपूत मातोली सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे इस मौके पर मंदिर परिसर में अनेक कार्यों के लिए प्रस्ताव भी पारित किए गए जिनमें सीड़ियों पर रेलिंग के कार्य को मुख्य बताया गया और अन्य प्रस्ताव भी बैठक के दौरान डाले गए इस बैठक में अपने अपने विचार और मत भी रखे गए बंशी सिंधी ने रेलिंग लगाने की बात कही जहां सीढ़ियों पर आवश्यक है, बैठक के उपरांत वृक्षारोपण भी किया गया और बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान डाले गए प्रस्तावों को तहसीलदार के पास भेजने की बात कही गई। जहां प्रस्तावों को तहसीलदार के पास भेजा जाएगा।

