टीकमगढ़। बीते रोज ग्राम मिनोरा में सर्व समाज फाउंडेशन इंडिया का कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष रज्जाक अली शाह के नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसमें ग्राम अध्यक्षों की नियुक्ति की गई सर्व समाज फाउंडेशन के ग्राम अध्यक्ष भाई राजेंद्र अहिरवार एवं किसान मोर्चा के ग्राम अध्यक्ष हीरालाल अहिरवार को नियुक्त किया गया कार्यक्रम का संचालन चंद्रेश सूत्रकार ने किया प्रदेश अध्यक्ष श्री शाह ने कहा है सर्व समाज फाउंडेशन का मकसद शोषित वंचित वर्ग के लिए फाउंडेशन सदैव तैयार रहेगा इस अवसर पर सीताराम कोरी भजन लाल अहिरवार राजेंद्र अहिरवार हीरालाल अहिरवार रामदीन मंगलवार मुकेश अहिरवार बालक राम अहिरवार विजय हरवार अनु अहिरवार रवि अहिरवार अजय अहिरवार महेंद्र राय नरेंद्र रोहित आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।

