भोपाल/ टीकमगढ़। 29 जुलाई 2023 शनिवार के दिन भोपाल के लाल परेड ग्राउंड नेहरू स्टेडियम में मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वास्थ्य विभाग के संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के साथ प्रदेश में कार्यरत आशा पर्यवेक्षक और आशा उषा कार्यकर्ताओं के लिए खजाना खोला और अनेक घोषणाएं की आशा उषा और आशा पर्यवेक्षक लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर लगातार हड़ताल और आंदोलनरत थीं जहां इस महापंचायत के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी मांगों को लेकर घोषणा कीं उन्होंने कहा कि आशा पर्यवेक्षक को अब 15000 रुपए प्रति माह मानदेय मिलेगा और दुर्घटना बीमा 500000 लाख रुपए एवं रिटायरमेंट पर 100000 लाख रुपए का बीमा दिया जाएगा एवं महंगाई भत्ते के रूप में 1000 रुपए प्रति वर्ष दिया जाएगा। वहीं उन्होंने आशा ऊषा कार्यकर्ताओं के लिए भी घोषणाएं कीं और कहा कि आशा ऊषा कार्यकर्ताओं को अब 6000 रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा और 1000 रुपए प्रति वर्ष महंगाई भत्ते के रूप में दिया जाएगा एवं 500000 रुपए का दुर्घटना बीमा एवं 100000 रुपए का रिटायरमेंट के बाद बीमा दिया जाएगा। वही आशा उषा कार्यकर्ताओं को मोबाइल देने की भी घोषणा की और आशा ऊषा डायरी पर्यवेक्षक की जांच के बाद का पैसा भी आशा उषा कार्यकर्ताओं को देने के लिए कहा। उन्होंने इनकी नौकरी की आयु को लेकर 60 साल से बढ़ाकर 62 साल करने की भी घोषणा की। और जो भी आशा ,ऊषा ,आशा पर्यवेक्षक लाडली बहना योजना से वंचित रह गई है उन्हें उसमें जोड़ा जाएगा यह भी उन्होंने घोषणा की। और कोरोना काल एवं हड़ताल में जिन आशा पर्यवेक्षकों आशा ऊषा कार्यकर्ताओं बहनों को निकाला गया था उन्हें पुनः नौकरी पर रखने की भी घोषणा की। यह जानकारी जिले की तमाम आशा पर्यवेक्षकों और आशा उषा कार्यकर्ताओं ने प्रेस को देते हुए बताया कि भैया शिवराज सिंह चौहान ने हम लोगों की सुनी है और हम लोगों के हित में घोषणाएं भी की हैं । जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणाएं अपनी लाडली बहनों के लिए कीं तब वहां उपस्थित आशा पर्यवेक्षक आशा ऊषा कार्यकर्ताओं के चेहरों पर खुशी झलक पडी़। इस अवसर पर भैया शिवराज सिंह चौहान की बहनों की हंसी खुशी दोगुनी बढ़ गई प्रदेशभर से आईं आशा उषा और आशा पर्यवेक्षक बहनों ने भैया शिवराज सिंह चौहान को ढेरों बधाई शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। टीकमगढ़ जिले की समस्त आशा पर्यवेक्षकों आशा कार्यकर्ताओं उषा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री लाडले भैया शिवराज सिंह चौहान के लिए ढेरों बधाई शुभकामनाएं और उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

