टीकमगढ़ । नगर के विश्रामगृह स्थित पार्क में स्थापित पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व.माधवराव सिंधिया की प्रतिमा अनावरण के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रस्तावित दौरे को लेकर 30 जुलाई 2023 को जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन ने भाजपा नेता विकास यादव एसडीएम सी.पी. पटेल, डिप्टी कलेक्टर संजय दुबे, तहसीलदार आर.पी. तिवारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती गीता मांझी पी.डब्ल्यू.डी, एस.डी.ओ. पी.के. जैन, सबइंजीनियर गोकुल प्रसाद सोनी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया और चल रही तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। प्रेस को यह तमाम जानकारी भाजपा नेता विकास यादव ने प्रेस विज्ञप्ति व्हाट्सएप और मेल के माध्यम से जारी कर दी