टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम तथा एस.डी.ओ. पी. प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन में थाना देहात के अपराध क्र. 290/23 धारा 457,380 ता.हि. एवं अपक्र. 294/23 धारा 379 ता.हि. में चोरी गई दो मोटर साईकलो की पतारसी हेतु टीम गठित की गई। थाना प्रभारी देहात सुश्री प्रीति भार्गव के नेतृत्व में गठित टीम को आरोपियों की पतासाजी एवं चोरी गई मोटर साईकलो की बरामदगी हेतु दिनांक 29/07/2023 को कारी दुनातर तरफ रवाना किया गया था जो पुलिस टीम द्वारा दिगौडा तहसील के सामने से आरोपीगण राजपाल उर्फ पिंकी पिता महेंद्र घोष उम्र 24 साल निवासी मउवुजुर्ग थाना दिगौड़ा, सुवेक पिता किशोरी घोष उम्र 19 साल निवासी बछौड़ा थाना दिगोंडा एवं अनिल पिता जमना घोष उम्र 21 साल निवासी वजरूआ कारी टीकमगढ़ के कब्जे से दो चोरी गई मोटर साईकले जप्त की जाकर उक्त तीनो आरोपियो को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय जे.आर. पर पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में प्रआर. 140 अनिल शर्मा, प्रजार. 144 रवींद्र यादव, प्रआर. 224 तरवेज अली, आर0 527 अवनीश पुरी, आर.20 मनोज नायक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

