टीकमगढ़ । भारतीय किसान संघ जिला टीकमगढ़ का किसान अपनी फसल व सब्जी का स्वयं करे मूल्य निर्धारण इसको लेकर गांव गांव में जाकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है कि सभी किसान संगठित होकर भारतीय किसान संघ के बैनर तले ये मांग शासन से रखे । इसी क्रम में भारतीय किसान संघ की तहसील खरगापुर व तहसील पलेरा के ग्रामों में जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि व जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीपत सिंह भदौरिया की मौजूदगी चार ग्रामों की बैठक हुई व ग्राम समितियों का निर्माण हुआ। बैठक मे जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने सभी किसानो को संगठन को मजबूत करने की बात कही व कहा कि भारतीय किसान संघ का ये आंदोलन सम्पूर्ण राष्ट्र में फैलेगा जिसकी शुरुआत टीकमगढ़ जिले से हो रही है इसलिए टीकमगढ़ के किसान को ज्यादा जागरूक होकर और किसानों को भी जागरूक करना हो। भारतीय किसान संघ की पहली बैठक ग्राम गुना में हुई जिसमें राजकुमार सूर्यवंशी को खरगापुर तहसील उपाध्यक्ष बनाया गया इसके बाद दूसरी बैठक ग्राम फुटेर में आहूत हुई जिसमें भुमानीदास लोधी को ग्राम समिति अध्यक्ष, विक्रम सिंह लोधी को ग्राम समिति मंत्री , जगदीश विश्वकर्मा को ग्राम समिति सदस्य, नाथूराम साहू को सदस्य, जगदीश गुप्ता को सदस्य, छिददू विश्वकर्मा को सदस्य, घंसू रैकवार को सदस्य, संतोष गोस्वामी को सदस्य, अनंतराम लोधी को सदस्य, मन्नू रैकवार को सदस्य, दयाल रैकवार को सदस्य व शोभाराम राजपूत को सदस्य बनाया गया। इसके बाद तीसरी बैठक तहसील पलेरा के ग्राम बूंदौर में आहूत हुई जिसमें कमलेश विश्वकर्मा को ग्राम समिति अध्यक्ष, घनश्याम विश्वकर्मा को ग्राम समिति मंत्री , केहर प्रजापति को ग्राम समिति सदस्य, गजेंद्र चढ़ार को सदस्य, बसंते पाल को सदस्य, श्रीपत राजपाली को सदस्य, कमल गिरि को सदस्य, मनसुख राजपाली को सदस्य, मातादीन यादव को सदस्य, मन्नू रैकवार को सदस्य, बनाया गया। इसके उपरांत चौथी बैठक तहसील पलेरा के ग्राम संजयनगर में हुई जिसमें हुकुम चंद्र अहिरवार को ग्राम समिति अध्यक्ष, संतोष अहिरवार को ग्राम समिति मंत्री , सतीश अहिरवार को ग्राम समिति सदस्य, श्यामलाल अहिरवार को सदस्य, सूरज अहिरवार को सदस्य, रमेश अहिरवार को सदस्य, जयराम अहिरवार को सदस्य, बाबूलाल अहिरवार को सदस्य, खरगाई अहिरवार को सदस्य बनाया गया। इन बैठकों में पलेरा तहसील अध्यक्ष हरपाल सिंह सिसोदिया , खरगापुर तहसील उपाध्यक्ष जगदीश यादव, वृन्दावन अहिरवार, मंगला यादव, गुल्लू यादव, राजाराम अहिरवार, बब्लू अहिरवार, भज्जू अहिरवार, मोती अहिरवार, अंदरई अहिरवार, जगना यादव, आनंदी अहिरवार, बडेदा अहिरवार, दिनेश अहिरवार, केशव यादव, छोटेलाल अहिरवार सहित कई किसान व मातृशक्ति मौजूद रही। प्रेस को यह तमाम जानकारी भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष शिव मोहन गिरी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

