टीकमगढ़ । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन इसी क्रम में छात्र संगठन मैं जुड़ने के लिए अभाविप हर वर्ष अपना सदस्यता अभियान चलाती है इसी क्रम में 01 अगस्त 2030 मंगलवार से विद्यालय सदस्यता प्रारंभ हुई सदस्यता के प्रथम दिन टीकमगढ़ शहर के एक्सीलेंस स्कूल क्रमांक 01 में अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं ने सदस्यता ग्रहण की सदस्यता अभियान में प्रमुख रूप से महाकौशल प्रांत के सह संगठन मंत्री मनोज यादव एवं विभाग संयोजक आशय वर्मा उपस्थित रहे एवं उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिक्षा के क्षेत्र में हो रही अनियमितताओं को ठीक करने में कार्य करती है एवं छात्र छात्राओं को विद्यालय महाविद्यालय में होने वाली समस्याओं के लिए साथ खड़े होने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। जिसमे हम सभी कार्यकर्ता विद्यार्थियों की आवाज बनते हैं और छात्रों की एवं उनके हितों की लड़ाई लड़ने में अपना योगदान देते है । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री विशाल पाठक ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का एक मात्र ऐसा छात्र संगठन है जो पूरे वर्ष भर कॉलेज एवं स्कूल परिसर में सक्रिय रहकर विद्यार्थी हित मे कार्य करती है । एवं समाज हित के कार्यों को भी गति प्रदान करती है। विद्यार्थी परिषद ने गत वर्ष पूरे देश में 33 लाख से ज्यादा सदस्यता कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया । एवं हम सभी विद्यार्थियों ने यह प्राण लिया है की इस वर्ष हम गत वर्ष से ज्यादा सदस्यता कर एक और कीर्तिमान स्थापित करेंगे । सदस्यता अभियान के दौरान प्रमुख कार्यकर्ता जिला संयोजक अजय सिंह गौर अतुल झां रूपेश कुमार अनुज यादव हर्ष लखेरा ध्रुव दीक्षित उपस्थित रहे । प्रेत को यह तमाम जानकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक आशय वर्मा ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

