प्रदीप गुप्ता/ इटारसी : कोरोना एवं कालरूपी ब्लैक फंगस की लड़ाई के विजय योद्धा एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ प्रताप सिंह वर्मा का जन्म दिवस हर्ष ओर शिव उपासना के साथ मनाया गया। 31 जुलाई सावन सोमवार को प्रातः 10 बजे से शिव महा रुद्राभिषेक प्राचीन शिवमंदिर, शिवाजी नगर पुरानी इटारसी मैं उनके द्वारा संपन्न किया गया। साथ ही फलहारी भंडारे द्वारा सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। महा रूद्र अभिषेक में रानी अवन्ति स्कूल के विद्यार्थियों के साथ स्कूल स्टाफ एवं रहवासी सम्मिलित रहे।
इस अवसर पर इटारसी नगरपालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत ने उनको पुष्प गुच्छ देकर अभिवादन किया। अखिल भारत हिंदू महासभा एवं प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनके जन्म दिवस के अवसर पर स्कूल पहुंचकर उन्हें सम्मानित कर केक काटा । उनकी बहन अनामिका वर्मा, भांजी डॉ अनमोल वर्मा जीजा मदन वर्मा ने फूल माला पहनाकर सम्मान स्वागत किया ।रात्रि में उनके द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में जरूरतमंदों को फलाहार वितरित किया गया। साथ ही संगठन के उपस्थित सभी जनों को राजहंस मैं भोजन कराया गया। इस अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश सदस्यता प्रभारी कन्हैया लाल रैकवार ने कहा कि डॉ प्रताप सिंह वर्मा चिकित्सा, शिक्षा, मीडिया, सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी बहुमुखी भूमिका निभाते आ रहे हैं जो कि क्षेत्र के लिए गौरव की बात हैं । प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के इटारसी अध्यक्ष संजय मंडराई ने कहा कि इनके कार्यों से समाज के लोगों को मदद मिलती रहती है जो कि काबिले तारीफ है। इस अवसर स्कूल संचालक एवं हिंदू महासभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे । उपस्थित सभी लोगों द्वारा डॉ प्रताप सिंह वर्मा का सम्मान किया गया जिनमें शीलमन भिंगारदिवे, मनोज पटेल, देवेंद्र चौरे, राजा प्रजापति, आशीष प्रजापति, प्रमोद शर्मा, भानू जोठे, सागर मालवीय, रजत यादव, शीशा गोस्वामी, निकिता बामने, देविका मिश्रा, अंजलि कौशल, शिखा सोलंकी, सरिता गौर, कंचन राय, प्रेमलता पटेल, हर्षिला रत्नाकर, रीना चौहान शामिल रहे ।




Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

