टीकमगढ। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में होली पर्व के अवसर पर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखते हुए *पुलिस अधिकारियों एवं जवानों द्वारा ग्रामीण अंचलों में पहुँचकर जनसंवाद एवं चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सुरक्षा ड्यूटी के दौरान थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल ने अपने-अपने क्षेत्रों के ग्रामों में नागरिकों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित किया। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं तथा शांति सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का आग्रह किया गया।
इस अवसर पर पुलिस द्वारा विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर समझाइश दी गई
नशे का सेवन न करने एवं नशामुक्त वातावरण बनाए रखने की अपील
तेज गति से वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह
आपसी विवाद लड़ाई झगड़े एवं असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने की सलाह
महिलाओं बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का संदेश
पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएँ भी सुनीं तथा आवश्यकतानुसार त्वरित सहायता का आश्वासन दिया। संवाद के माध्यम से यह विश्वास दिलाया गया कि पुलिस प्रशासन प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा एवं सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
जिला टीकमगढ़ पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित कर विश्वास एवं सुरक्षा का वातावरण निर्मित करना है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

