टीकमगढ़ । नगर के स्थानीय पपौरा चौराहा के आगे विजय राघव मंदिर के समीप अपने निज निवास वरेण्यम पीठ में भाजपा के वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी और उनके अन्य परिजनों ने 04 मार्च 2026 बुधवार के दिन विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह परंपरा को आगे बढा़ते हुए होली उत्सव का रंगा रंग संगीतमय कार्यक्रम रखा जहां जनप्रतिनिधियों,पत्रकारों,गणमान्य जनों एवं आम जनों ने पहुंचकर इसमें अपनी सहभागिता की और खुशियों के कुछ पल इस होली मिलन समारोह में संजोए। जहां लोग बुंदेली संगीत के साथ इस कार्यक्रम में होली के रंगों में रंगे इस उत्सव में झूमते नाचते नजर आए इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी के निज निवास पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कराया गया जहां इस कार्यक्रम के आयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी एवं उनके अनुज संयम चतुर्वेदी व उनके परिजन थे जिन्होंने यह कार्यक्रम गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी रंगों के त्योहार होली के अवसर पर आयोजित कराया बुंदेली धुनों पर संगीत में यह होली का उत्सव अपने आप में एक बड़ा ही रंगारंग कार्यक्रम दिखाई दे रहा था जिसमें होली व्यंजनों के साथ लोगों ने पहुंचकर इस होली मिलन समारोह में खूब आनंद लिया। उल्लेखनीय है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी और उनके भाई संयम चतुर्वेदी ने अपने स्वर्गीय पिता पं.श्री राम गोपाल चतुर्वेदी की इस होली मिलन समारोह की परंपरा को निभाते हुए इसे अग्रसर किया और यह कार्यक्रम उनके द्वारा आयोजित कराया गया।

