टीकमगढ़। रंगों की उमंग और खुशियों की तरंग से भरा होली का पर्व अंचल भर में बड़े ही हर्षउल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया जहां लोगों ने एक दूजे को रंग गुलाल लगाकर प्रेम- प्यार बांटा और खुशियां बटोरी इस अवसर पर जगह-जगह होली की टोलियां रंग गुलाल में रंगी हुई नजर आईं जहां बच्चे भी इस होली उत्सव के कार्यक्रम में जगह-जगह झूमते नाचते और होली खेलते नजर आए वही अनेक धार्मिक स्थलों पर भी होली मिलन समारोह हुआ जहां बुंदेली परंपरा के अनुसार साज- आवाज और गायन के साथ रंगों का पर्व होली मनाई गई। बुराई पर अच्छाई की जीत खुशियों से भरा यह होली का त्यौहार क्षेत्र भर में मनाया गया जहां इस मौके पर रंग गुलाल से लोगों ने जमकर होली खेली और इस त्यौहार की परंपरा के अनुसार होली उत्सव जगह-जगह मनाया गया। उल्लेखनीय है कि रंगों का पर्व होली क्षेत्र भर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया जहां जिलेभर में प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी चुस्त – दुरुस्त नजर आईं नगर में भी जगह-जगह पुलिस वल तैनात रहा जहां पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में पुलिस की इस त्यौहार के अवसर पर जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर चौकसी

