टीकमगढ़ । 02 अगस्त 2023 बुधवार के दिन वन विभाग को सूचना मिली कि कृषि महाविद्यालय में सर्प है जहां सूचना मिलने के तत्काल वाद वन विभाग में पदस्थ हर्ष कुमार तिवारी दीपेश प्रजापति एवं मातादीन रैकवार कृषि महाविद्यालय पहुंचे और सांप को रेस्क्यू इस टीम द्वारा किया गया जहां हर्ष कुमार तिवारी ने बताया कि यह एक स्पेक्टेकल कोबरा था जिसे कृषि महाविद्यालय के स्टोर रूम से रेस्क्यू किया गया है श्री तिवारी ने यह भी बताया कि यह भयंकर जहरीला नांग था जिसे बुंदेलखंड में करिया नांग के नाम से जाना जाता है और इसके काटने से अगर व्यक्ति को इलाज ना मिले एंटीकोबरा ना मिले तो वह दो-तीन घंटे के अंदर खत्म हो जाता है। जिसे हर्ष कुमार तिवारी और उनकी सहयोगी टीम ने कृषि महाविद्यालय से रेस्क्यू किया और फिर उसे कुंडेश्वर खैराई के जंगल में छोड़ दिया गया।