टीकमगढ़। युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शाश्वत सिंह बुंदेला आजकल मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के उद्देश्यों संदेशों और उनकी आगामी नीतियों को लोगों के घर घर पहुंचा रहे हैं और नगरीय क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में नीतियों को पहुंचाने का काम लगातार किया जा रहा है इसी क्रम में 02 अगस्त 2023 बुधवार के दिन शाश्वत सिंह के द्वारा नगर के वार्ड 24 एवं 26 में घर घर जाकर समृद्धि कार्ड का वितरण किया। इसके तहत कांग्रेस की 5 गारंटियों को लेकर लोगों को समझाया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर 500 रुपए में गैस सिलिंडर,1500 रुपए प्रत्येक महिला को प्रतिमाह नारी सम्मान के रूप में मिलेंगे
किसान का कर्ज माफ किया जाएगा पुरानी पेंशन लागू होगी 100 यूनिट बिजली माफ 200 यूनिट बिजली हाफ इसी के साथ बेरोजगार युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने के लिए बेरोजगार लोगों के रजिस्ट्रेशन किए जिनको भी कांग्रेस की सरकार बनने पर रोजगार की व्यवस्था कराई जाएगी एवं जनता जनार्दन के तमाम हितों से जुड़ी नई नई योजनाएं कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई जाएंगी। वाडोँ के भ्रमण और कार्यक्रम के दौरान वार्ड के पूर्व पार्षद बबलू प्रजापति ,पार्षद अनीश अहमद,बेरोजगार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आनंद यादव, राजीव जैन, राहुल चौहान, रिंकू सिंह,मनीष यादव, जुबेर खान, अरविंद प्रजापति, शिवांक तिवारी, धीरेंद्र भारती, जयपाल चढ़ार एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

