टीकमगढ़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के प्रारंभिक प्रकाशन के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेष शर्मा की अध्यक्षता में शर्मा ने बताया कि फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि एक अक्टूबर 2023 के आधार पर प्रारूप का प्रकाशन आज किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की डीबीडी तथा सूची प्रदाय की गई। बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रारूप का प्रकाशन आज किया गया। उन्होंने बताया कि जिले में समस्त केन्द्रों पर 10 अगस्त तक सेक्टर आफीसर द्वारा मतदाता सूची वाचन किया गया। मतदाता सूची के संबंध में 2 अगस्त से 31 अगस्त 2023 तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज की जायेगी। साथ ही नाम जोडने,संशोधन किये जाने तथा विलोपित किये जाने हेतु 12 अगस्त, 13 अगस्त, 19 सितम्बर एवं 20 सितम्बर 2023 को मतदान केन्द्रों पर विशेष केम्प लगाये जायेगें। उन्होंने बताया कि दावे एवं आपत्तियों का निराकरण 22 सितम्बर को किया जायेगा तथा 4 अक्टूबर 2023 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, अपर कलेक्टर पीएस चैहान, डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दीपाश्री गुप्ता, एसडीएम टीकमगढ़ संजय दुबे, एसडीएम बल्देवगढ़ विजय कुमार सेन सहित संबंधित निर्वाचन अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

