टीकमगढ़। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेष शर्मा ने 02 अगस्त 2023 बुधवार के दिन कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करने एवं मतदान से संबंधित प्रक्रिया को सुलभ रूप से समझाने के लिये आज मतदाता जागरूकता वाहन रवाना किया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर पीएस चौहान, डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दीपाश्री गुप्ता, एसडीएम टीकमगढ़ संजय दुबे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि यह मतदाता जागरूकता वाहन विधानसभा क्षेत्र के कोने कोने में पहुंचकर मतदाताओं को जागरूक करेगा और उनके मताधिकार के प्रति महत्वता को समझाएगा वही नव मतदाताओं के नाम जोड़ने को लेकर भी यह वाहन लोगों को जागरूक करेगा।

