टीकमगढ़। कलेक्टर अवधेश शर्मा एवं एसपी रोहित काशवानी ने बुधवार 02 अगस्त 2023 को संबंधित अधिकारियों के साथ जतारा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जनदर्षन कार्यक्रम के रूट तथा मंच व्यवस्था की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला सम्मेलन कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा आवष्यक निर्देष दिये। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री जी कार्यक्रम के आयोजन हेतु समास्थल, हेलीपेड स्थल, पार्किंग स्थलों के निरीक्षण के दौरान बेरीकेडिंग कराने, सभास्थल पर मंच व्यवस्था, ग्रीन रूम, प्रदर्शनी से संबंधित व्यवस्थाएं, मंच से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों, महिलाओं के संबंध में सम्पूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया संबंधित उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

