टीकमगढ़। संत रामपाल जी के अनुयाईयों ने बुधवार 02 अगस्त 2023 को जिला मुख्यालय पर आकर पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के नाम एक ज्ञापन सौंपा है और इस ज्ञापन में असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है। संत रामपाल जी के अनुयाईयों में अनेक महिलाऐं एवं पुरुष सम्मिलित थे जो जिले के अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुए थे। पुलिस अधीक्षक को दिए गए ज्ञापन में अनुयाईयों ने कहा है कि बीते रोज 29 जुलाई 2023 को चंदेरा में जब महाराज रामपाल जी की शिक्षा और उनके संदेशों को आगे बढ़ाया जा रहा था और समाज में पुस्तकें बांटकर समाज को कुरीतियों से दूर करने के लिए जैसे कि नशा मुक्ति दहेज प्रथा आदि के लिए अनुयाईयों द्वारा काम किया जा रहा था पुस्तकें बांटी जा रहीं थीं उसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने आकर उपद्रव किया और बांटने वाली किताबें फाड़ दीं महिलाओं के साथ अभद्रता की और दुर्व्यवहार भी किया। महिलाओं से करीब 200 पुस्तकें छीन कर ले
गए पैसे भी छीन लिए और जान से मारने की धमकियां भी दीं। अनुयाईयों का यह भी कहना है कि जब इसकी शिकायत लेकर चंदेरा पुलिस के पास हम पहुंचे तो थाना पुलिस ने हमारी एक नहीं सुनी और उल्टा हम पर ही कार्यवाही करने की कहने लगे इस प्रकार का आरोप चंदेरा थाना पुलिस पर भी लगाया और तमाम आरोप इन अनुयाईयों ने करीब दर्जन भर लोगों पर लगाते हुए पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा है और कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन के दौरान अनेक अनुयाई संत रामपाल जी महाराज के मौजूद रहे जिनमें उर्मिला अहिरवार, हर कुंवर लोधी, रश्मि कुशवाहा ,सल्ला वाई आदिवासी ,खरगी कुशवाहा, हरिराम अहिरवार ,मोती लाल कुशवाहा एवं अनेकों अनेक मौजूद रहे जहां प्रेस को भी इन अनुयाईयों द्वारा लिखित रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

