टीकमगढ़ । दिनांक 26-27.07.2023 की रात्रि में श्रीमती शांति पत्नी सुक्का रैकवार निवासी ग्राम लार के सुने घर से सोने चांदी गहने एवं वर्तन कुल मशरूका 74500 रुपए का फरियादिया के घर में छत के रास्ते ढबिया का चद्दर तोड़कर चोरी करने की रिपोर्ट पर थाना बुडेरा में अपराध क्रमांक 126/23 धारा 457,380 ताहि का विवेचना में लिया गया। उक्त अपराध के खुलासे एवं माल-मशरुका एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा निर्देशित किया गया था।इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, एस. डी. ओ. पी. प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बुडेरा अंकित दुबे के नेतृत्व में टीम गठित की गई उक्त टीम द्वारा दिनांक 30.07.2023 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी भागीरथ पिता बाबू ढीमर उम्र 25 साल एवं मुकेश पिता किशनलाल खंगार उम्र 35 साल निवासी लार को पकड़कर बारीकी से पूंछतांछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए चोरी गया मशरूका सोने, चांदी के गहने एवं वर्तन दोनो आरोपियों से बरामद करने में सफलता प्राप्त की।
उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिंह,प्रधान आरक्षक अनिल रिछारिया , प्रधान आरक्षक रतिराम,प्रधान आरक्षक विजय वर्मा ,आरक्षक सीतल सेन का सरहनीय योगदान रहा।

