टीकमगढ़ । मध्य प्रदेश अग्रवाल महिला महासभ और समस्त अग्रवाल समाज टीकमगढ़ की ओर से सिगरोली नगर निगम की महापौर,आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष, अग्रवाल समाज के गौरव श्रीमती रानी अग्रवाल का 03 अगस्त 2023 गुरुवार के दिन सुबह करीब 11 बजे टीकमगढ़ के सर्किट हाउस में राजनीतिक प्रवास के दौरान आगमन पर फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया। जहां टीकमगढ़ के अग्रवाल समाज के उपस्थित वरिष्ठ और महासभा के पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर स्वागत कार्यक्रम मे अपनी सभागिता निभाई। जिसमें नगर निगम की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल का कहना था कि हम सभी को एकजुट होकर आगे आना है और अपना स्थान बनाना है। मध्य प्रदेश अग्रवाल महासभा की प्रदेश उप महामंत्री महक अग्रवाल ने अपना परिचय देते हुए अपनी समिति से अवगत कराया जिलाध्यक्ष अंजलि अग्रवाल ,शोभा सिंगल इंदु अग्रवाल ,ममता अग्रवाल सहित सभी महिलाएं मौजूद रहीं जहां कहा गया कि इसी तरह समाज का नाम रोशन करेंगे वही महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी.के.के अग्रवाल का कहना था सवर्ण वर्ग को मौका दिय जाना चाहिए उपस्थित अग्रवाल समाज गोविंद बिहारी अग्रवाल ,प्रदीप अग्रवाल ,रमेश बॉस , नरेंद्र अग्रवाल, मोहन लोहिया अनूप सिंघल, केके अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल , बबलू अग्रवाल, उपस्थित रहे। टीकमगढ़ आने पर हमारे अग्रवाल समाज और महासभा ने श्रीमती रानी अग्रवाल को बधाइयां और शुभकामनाएं दीं वहीं महापौर रानी अग्रवाल की तरफ से सभी को धन्यवाद दिया गया। प्रेस को यह तमाम जानकारी मध्य प्रदेश अग्रवाल महासभा की प्रदेश उपमहामंत्री महक अग्रवाल ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

