टीकमगढ़ । मैं हूँ अभिमन्यु अभियान अंतर्गत दिनांक 02,08,2023 को पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर प्रमोद वर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज छतरपुर ललित शाक्यवार एवं पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम के मार्गदर्शन में डीएसपी महिला शाखा प्रिया सिंधी के नेतृत्व में नगर के जवाहर नवोदय विद्यालय में अभिमन्यु अभियान के संबंध में सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया, बालिकाओं, महिलाओं पर घटित अपराधों के संबंध में संपूर्ण जानकारी दी, एवं समाज में व्याप्त बुराइयों जैसे नशा, दहेज, रूढ़िवादिता,अश्लीलता, असंवेदनशीलता,अशिक्षा, लिंगभेद के चक्रव्यूह को तोड़ने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने हेतु सभी को जागरूक किया गया एवं अभियान के तहत शपथ दिलाई गई साथ ही यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर सूबेदार श्रीमती आर्या पाराशर, चौकी प्रभारी खिरिया आकाश रूसिया, नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं छात्र,छात्राएं तथा पुलिस अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

