टीकमगढ़। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों मे उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने बाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ, शोभाराम रोशन के निर्देशन में जिला महिला प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी प्रथम डाॅ. पी.के.माहौर एवं द्वितीय डाॅ.के.एम.वरूण द्वारा आईपास फाउंडेशन भोपाल के सहयोग से आशा कार्यकर्ताओ व पी.एच.सी.एवं सब हैल्थ सेन्टर को अस्थाई साधनो की पहुंच बढाने हेतु सम्मानित किया गया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. के.एम.वरुण ने वताया कि विकल्प कार्यक्रम अंतर्गत जिले में परिवार नियोजन कार्यक्रम में अस्थाई साधनो में उत्कृष्ट सेवायें के लिये 6 आशा कार्यकर्ता 3 पी.एच.सी.3 सब हैल्थ सेन्टर को चयनित किया गया, जिन्होंने प्रथम गर्भावस्था धारण मे परिवार नियोजन साधनों के बारे मे नवदम्पतियों को सलाह दी। जिस कारण हितग्राहियों को लाभ हुआ। दो बच्चों मे 3 बर्ष का अन्तर रखने में परिवार नियोजन के अस्थाई साधनोः जैसे कंडोम माला एन, छाया एवं अन्तरा इन्जेक्शन एवं पी.पी.आई.यू.सी.डी. के बारे में हितग्राहियों को सलाह परामर्श देकर उन्हें परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के लिये प्रेरित कर सेवाएं प्रदान की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्र मे उत्कृष्ट सेवाओं के लिये प्रस्शित पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेटकर सम्मानित किया गया। साथ ही आईपास फाउंडेशन भोपाल को उनके तकनीकि सहयोग के लिए चलाये जा रहे कार्यों की सराहना की गई। इस सम्मान समारोह के अवसर पर आईपास फाउंडेशन भोपाल के प्रोग्राम स्पेशलिस्ट श्री अनिल शर्मा, समन्वयक संभाग सागर श्री संजय कुमार वरिष्ठ, जिला समन्वयक श्री अमित गोस्वामी, जिला मीडिया अधिकारी श्री मनोज नायक, डी.सी.एम. श्री प्रबल त्रिपाठी, मेडीकल आॅफीसर डाॅ. अंकित साहू, वी.ई.ई.जतारा श्री स्वर्ण सिह घोष सहित आशा कार्यकर्ता, ए.एन.एम. सी.एच.ओ. उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता बडागांव गुडिया लोधी, आशा पलेरा रिहाना बानो, आशा वल्देवगढ़ राजवती प्रजापति, आशा बडागांव विमला अहिरवार, आशा जतारा रामकली कुशवाहा, आशा पलेरा मालती प्रजापति, डाॅ. अंकित साहू मोहनगढ़, ए.एन.एम.अस्तौन सीमा शर्मा, सीएचओ वल्देवगढ़ तुलसा गौड़, सी.एच.ओ.पलेरा श्री अशोक अहिरवार, सी.एच.ओ. बड़ागांव श्रीमती रोशनी चैहान, सी.एच.ओ.जतारा श्री विकास मालवीय, ए.एन.एम.जतारा श्रीमती अरूणा पटैरिया, ए.एन.एम.पलेरा श्रीमती उर्मिला कुशवाहा को सम्मानित किया गया।

