टीकमगढ़। कलेक्टर अवधेश शर्मा एवं एसपी रोहित काशवानी ने आज जनपद पंचायत जतारा में मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पीएस चौहान, एसडीएम टीकमगढ़ संजय दुबे, एसडीएम जतारा लोकेन्द्र सिंह सरल, एसडीएम बल्देवगढ़ विजय कुमार सेन, डिप्टी कलेक्टर एसके तोमर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने जतारा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जनदर्षन कार्यक्रम के रूट तथा मंच व्यवस्था की तैयारियों की जानकारी ली तथा सभी संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देष दिये। उन्होंने महिला सम्मेलन कार्यक्रम में आने वाली महिलाओं तथा आमजन की सभी सुविधाओं के संबंध में आवष्यक निर्देष दिये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री काशवानी ने भी पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के आयोजन हेतु सभास्थल, हेलीपेड स्थल, पार्किंग स्थलों के निरीक्षण के दौरान बेरीकेडिंग कराने, सभास्थल पर मंच व्यवस्था, ग्रीन रूम, प्रदर्शनी से संबंधित व्यवस्थाएं, मंच से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों,महिलाओं के संबंध में सम्पूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया संबंधित उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

