टीकमगढ़। सागर संभाग के कमिश्नर डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत तथा पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा गुरुवार 03 अगस्त 2023 को जनपद पंचायत जतारा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के जतारा में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों सहित हैलीपेड का जायजा लिया। इस अवसर पर कलेक्टर अवधेश शर्मा, पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी, एसडीएम टीकमगढ़ संजय दुबे, एसडीएम जतारा लोकेन्द्र सिंह सरल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कमिश्नर डॉ. रावत ने कार्यक्रम स्थल पर सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्थाओं, पुलिस सुरक्षा व्यवस्था, हैलीपेड एवं प्रस्तावित रोड शो के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक श्री वर्मा ने भी पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

