टीकमगढ़ । शासकीय माध्यमिक शाला नयाखेरा में पदस्थ शिक्षक भागचंद जैन का सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में ग्राम के सरपंच उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पर माल्यार्पण कर की गई तत्पश्चात विद्यालय की छात्र छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई इसके बाद उपस्थित समस्त अतिथियों द्वारा भाग चंद्र जैन को तिलक एवं फूल मालाओं से स्वागत कर साल श्रीफल प्रशस्ति पत्र एवं उपहार दिए गए शाला के प्रधान अध्यापक बुद्ध सागर सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र का वाचन कर अपना उद्बोधन देते हुए भाग चंद्र के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला तत्पश्चात भागचंद जैन के परिजनों ने भी अपनी-अपनी बात रखी तत्पश्चात संस्था के बच्चों ने भी अपने गुरु को उपहार देकर आशीर्वाद प्राप्त किया उपस्थित सभी अतिथियों ने भागचंद जैन के उत्तम स्वास्थथ्य और सुखद भविष्य की कामना की इस अवसर पर संस्था के शिक्षक किशोर कुमार जैन,श्रीमती माधुरी अवस्थी, विवेक खरे ,सुनील मिश्रा ,श्रीमती अनामिका शर्मा, श्रीमती पुष्पा चढ़ार, श्रीमती गीता चंदेरिया ,श्रीमती प्रीति रानी जैन, सुधीर जैन डब्लू एवं भागचंद जैन के परिजन उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी शिक्षक विवेक खरे ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है

