टीकमगढ़। जितनी जोर शोर से प्रशासनिक अधिकारी माधवराव सिंधिया की मूर्ति के अनावरण को लेकर क्रियाकलापों में जुटे हुए हैं उतना ही विरोध इस मूर्ति की स्थापना और अनावरण को लेकर बढ़ता जा रहा है दिनोंदिन इसका विरोध उभर कर सामने आ रहा है गुरुवार की शाम सर्व समाज सहित क्षत्रिय समाज ने नगर के स्थानीय जिला अस्पताल चौराहे पर गुरुवार 03 अगस्त 2023 शाम करीब 05 बजे से धरना प्रदर्शन किया और कहा कि माधवराव सिंधिया की मूर्ति को हम बुंदेलखंड में स्थापित नहीं होने देंगे चाहे कुछ भी हो जाए इस मौके पर युवा वर्ग सहित सर्व समाज के लोग मौजूद रहे जहां इस मूर्ति के अनावरण और स्थापना को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया सर्व समाज सहित युवा वर्ग का कहना है कि बुंदेलखंड में माधवराव सिंधिया का कोई योगदान नहीं रहा जहां ऐसे में इनकी मूर्ति लगाने का कोई औचित्य ही नहीं है इस मौके पर युवा वर्ग सहित सर्व समाज व क्षत्रिय समाज के तमाम लोग इस धरना प्रदर्शन में मौजूद रहे। इस मौके पर धरना कारियों ने प्रतिमास्थली तक रैली निकालकर विरोध भी जताया लेकिन प्रशासनिक क्रियाकलापों के द्वारा इस रैली को रोक लिया गया।

